Sports : Mahendra Singh Dhoni: World Cup 2023 Final देखने नहीं जाएगें पूर्व भारतीय कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी, ये है खास वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Mahendra Singh Dhoni: World Cup 2023 final देखने नहीं जाएगें पूर्व भारतीय कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी, ये है खास वजह

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
MS DHONI IN UTTARAKHAND

Mahendra Singh Dhoni In World Cup 2023 final: वर्ल्ड कप 2023 को आज यानी 19 नवंबर को अपना विश्व चैंपियन मिल जाएगा। 10 टीमों के बीच शुरू हुई ये जंग अपने अपने अंतिम पड़ाव पर है।

दो बार वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम करने वाली टीम इंडिया का मुकाबला पांच बार विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले में कई वीवीआईपी मेहमानों को बुलाया गया है।

कई वीवीआईपी गेस्ट होंगे World Cup 2023 final में शामिल

जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि बन कर आएंगे। तो वहीं और भी कई बड़ी हस्तियों को मैच का इनविटेशन दिया गया हैं। बीसीसीआई फाइनल को दमदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विश्व कप को यादगार बनाने के लिए सभी विश्व विजेता कप्तानों को फाइनल को इनविटेशन दिया गया है। इसके साथ ही और भी कई सारे वीवीआईपी गेस्ट आने की उम्मीद है।

Mahendra Singh Dhoni इस वजह से नहीं होंगे शामिल

भारत के दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) को भी इनविटेशन भेजा गया था। अनुमान लगाए जा रहे थे की कपिल देव के साथ धोनी भी वर्ल्ड कप फाइनल(World Cup 2023 final) देखने स्टेडियम जाएगें। लेकिन खबरों की मानें तो धोनी फाइनल देखने नहीं आएंगे।

दरअसल, आज कल धोनी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ उत्तराखंड के नैनीताल में है। धोनी इससे पहले अपने पैतृक गांव ल्वाली में पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद नाटाडोल में समय बिताया।

धोनी शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 19 को पत्नी साक्षी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद ही उत्तराखंड से रवाना होंगे। 20 नवंबर को वो परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकल जाएगें।

Share This Article