Sports : Elon Musk के X से नाराज हैं माही! CSK की हार के बाद MS Dhoni का वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम को कहा बेस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Elon Musk के X से नाराज हैं माही! CSK की हार के बाद MS Dhoni का वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम को कहा बेस्ट

Uma Kothari
2 Min Read
ms-dhoni

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इस हार के बाद चेन्नई आईपीएल से बाहर हो गई। इसी बीच महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें माही
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को अच्छा कह रहे है। उन्होंने इस वीडियो में बताया की इंस्टाग्राम उन्हें ट्वीटर के कपरिसों ज्यादा पसंद है।

X से नाराज हैं MS Dhoni ?

वीडियो में MS Dhoni कहते नज़र आ रहे है की ट्वीटर में कुछ अच्छा नहीं हुआ, खासकर इंडिया के लिए। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें ट्वीटर से ज्यादा इंस्टाग्राम पसंद है। जहां वो अपनी फोटो और वीडियोज अपलोड कर सकते हैं । धोनी के इस वीडियो के बाद कयासों का सिलसिला सोशल मीडिया पर शुरू हो गया। लोगों का कहना है की धोनी एलन मस्क के एक्स (ट्विटर) से नाराज़ है।

https://twitter.com/ChakriDhoni17/status/1792558248606003237

सोशल मीडिया पर कम समय बिताते हैं माही

हालांकि ये जानकार आप हैरान हो जाएंगे की इंस्टाग्राम को अच्छा बोलने के बावजूद धोनी इस प्लेटफार्म पर काफी काम समय बिताते है। माही का लास्ट पोस्ट इंस्टाग्राम पर नौ महीने पहले डला है। बता दें इंस्टाग्राम पर की कैप्टेन कूल के 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तो वहीं 8.6 मिलियन उन्हें एक्स (ट्विटर) पर फॉलो करते हैं.

Share This Article