Entertainment : MS Dhoni: बड़े पर्दे पर फिर से वापस आएंगे माही, सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी' सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

MS Dhoni: बड़े पर्दे पर फिर से वापस आएंगे माही, सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी’ सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
ms dhoni film

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी के ऊपर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज़ होने जा रही है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में एमएस धोनी का किरदार निभाया था।

ये फिल्म सिनेमाघरों में 2016 में रिलीज़ हुई थी। उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब ये फिल्म दोबारा से रेलए होने जा रही है।

फिल्म की रिलीज़ डेट

‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज़ की जा रही है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ करने की तैयारी है। देश में धोनी के क्रेज को देखते हुए ये फिल्म धोनी के फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है।

ये फिल्म देश के सबसे सफल कप्तान की कहानी को दर्शाती है। डिज्नी स्टार के हेड स्टूडियो बिक्रम दुग्गल ने इस फिल्म के री-रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा की इस फिल्म को दोबारा से रिलीज़ इसलिए किया जा रहा है। ताकि देश भर में क्रिकेट प्रेमी  क्रिकेट के उस जादुई पल को बड़ी स्क्रीन पर फिर से जी सके।

अभिनेता के फैंस में खुशी की लहर

फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के दोबारा रिलीज़ होने पर ना सिर्फ धोनी के फैंस बल्कि फिल्म में अभिनय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी काफी खुश है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत के साथ अनुपम खेर भूमिका चावला, दिशा पाटनी, और कियारा आडवाणी शामिल है।

बता दें की सुशांत ने क्रिकेटर धोनी का हेलीकाप्टर शॉट को सीखने में और किरदार में घुसने के लिए नौ महीने से ज्यादा की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

तीन साल पहले दुनिया को कहा अलविदा

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली। उन्होंने बांद्रा में अपने फ्लैट में खुद को फांसी लगाकर अपनी जान ली। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। इस दुखद खबर से फैंस की काफी शॉक में थे। फैंस से लेकर बड़े बड़े कलाकारों ने सुशांत को सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी।

Share This Article