National : MP: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, पुलिस वर्दी पहन घुसा शराबी युवक, नशे में की लड़कियों से बात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

MP: सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, पुलिस वर्दी पहन घुसा शराबी युवक, नशे में की लड़कियों से बात

Renu Upreti
2 Min Read
Security lapse of CM Mohan Yadav
Security lapse of CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के शहडोल पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति शराब पीकर नशे की हालत में पुलिस की वर्दी पहने सुरक्षा जवानों के बीच घुस गया और उनके बीच ही खड़ा था। वह दोपहर 12 बजे के आसपास उस प्वाइंट के पास जा पहुंचा, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था।

पुलिस के सामने ही खड़ा होकर दिखाया रौब

मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर युवक पुलिस के सामने ही खड़ होकर रौब दिखा रहा था। जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना था, उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।

मीडिया ने पूछा तो भागने लगा

वहीं जब मीडियाकर्मी ने पूछा कि उक्त अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है, तभी वह भागने लगा। बड़ी बात ये थी कि अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा।

गेट के प्रभारी को नहीं है जानकारी

वहीं गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि वह कौन था, उसकी हमें जानकारी नहीं है। मेरी टीम में 9 लोग हैं, उनमें वो शामिल नहीं है। उन्होनें कहा कि वह कौन था उसका पता लगवाते हैं।

TAGGED:
Share This Article