Uttarakhand : सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात, प्रदेश को जल्द मिल सकती है ये सौगात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात, प्रदेश को जल्द मिल सकती है ये सौगात

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
mulakat

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश को मिल सकती है ये सौगात

मुलाकात के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से कोटद्वार-नई दिल्ली के बीच रात्रि रेलसेवा को और सुगम करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही देहरादून-लखनऊ के बीच वंदेभारत जैसी सुविधा देने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त

इस पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में शीघ्र विचार करेंगे। मुलाकात की जानकारी सांसद अनिल बलूनी ने अपने ट्विटर अकॉउंट से साझा की है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।