Big News : गंग नहर से मिला मां और बेटे का शव, इलाके में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गंग नहर से मिला मां और बेटे का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Yogita Bisht
2 Min Read
2-DEADBODY new

रूड़की में गंग नहर में मां और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। शवों की पहचान कर ली गई है।

गंग नहर से मां और बेटे का शव मिलने से हड़कंप

रूड़की में गंग नहर में बुधवार को लोगों ने दो शव बहते हुए देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मोनू जलवीर मौके पर पहुंचे। मोनू जलवीर ने आसफ़ नगर झाल से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी के रूप में हुई है।

पिरान कलियर आए हुए थे मां-बेटा

बताया जा रहा है कि मां और बेटे दोनों उत्तरप्रदेश के बिजनौर से पिरान कलियर आए हुए थे। बेटा काफी दिनों से बीमार चल रहा था जिसके चलते उसकी मां भी मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से वो पिरान कलियर क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद आज उन दोनों की लाश गंग नहर से मिली है।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों में इस सूचना के बाद से ही कोहराम मच गया है। वहीं एक साथ दो शव मिलने से इलाके में भी सनसनी मच गई है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।