National : दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS के मोस्ट वांटेड आतंकी को किया गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS के मोस्ट वांटेड आतंकी को किया गिरफ्तार

Renu Upreti
1 Min Read
most wanted terrorist

दिल्ली  पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ISIS मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार किया है। ISIS मॉड्यूल के आतंकी की पहचान रिजवान अली के रुप में हुई है। जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

लंबे समय से फरार था रिजवान

बताया जा रहा है कि रिजवान पुणे ISIS मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

इस जगह से किया आतंकी को गिरफ्तार

आतंकी रिजवान के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसे पुलिस ने दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग के पास से गुरुवार रात में लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है।

Share This Article