Big News : पिथौरागढ़ में हुई बर्फबारी, ओम पर्वत और आदिकैलाश में हुआ एक फुट से ज्यादा स्नोफॉल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में हुई बर्फबारी, ओम पर्वत और आदिकैलाश में हुआ एक फुट से ज्यादा स्नोफॉल

Yogita Bisht
2 Min Read
snowfall at pithoragarh

प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठिठुरन बड़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिथौरागढ़ रविवार और सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई। नाभीढांग और ओम पर्वत में एक फुट से ज्यादा स्नोफॉल हुआ।

पिथौरागढ़ में बर्फबारी के बाद चमक उठी पहाड़ियां

पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिसके बाद आज मौसम खुला है। मौसम खुलने के बाद पहाड़ियां चांदी सी चमक उठी हैं। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

om parvat

व्यास घाटी में एक हफ्ते में दूसरी बार हिमपात

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित व्यास घाटी में एक हफ्ते में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के होने से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है। बता दें कि व्यास घाटी के सात गांव बूंदी, गर्ब्यांग, नपलचु, गुंजी, नाबी, रोगकांग और कुटी में रविवार रात 11 बजे से सोमवार दोपहर तक लगातार बर्फबारी हुई। ये सभी गांव चीन सीमा से लगे हुए हैं।

om parvat

नाभीढांग और ओम पर्वत में एक फुट से ज्यादा स्नोफॉल

सोमवार दोपहर बाद मौसम खुल गया है लेकिन ठंड अभी भी बरकरार है। मिली जानकारी के मुताबिक चीन सीमा से लगे गांवों में चार से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई है। जबकि ओम पर्वत व आदि कैलाश में लगभग एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही मुनस्यारी में भी बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, हंसलिंग, नागनी धूरा, बलांति में भी बर्फबारी हुई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।