Char Dham Yatra 2023 : एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, जल्द होगा आंकड़ा 40 लाख पार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, जल्द होगा आंकड़ा 40 लाख पार

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
Char Dham yatra

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर हैं। इसका अंदाजा इसी स३ लगाया जा सकता हैं कि अभी तक चारों धाम के लिए एक दिन में औसतन 60 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। बता दें अभी तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 40 लाख पार पहुंचने वाला है।

एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण

चारों धाम में शुक्रवार को 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाए थे। इस साल मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भरी उत्साह है। सरकार का मानना है किइस बार यात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार कर सकता है। जो एक नया रिकॉर्ड होगा।

16.26 लाख यात्री अभी तक कर चुके हैं दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक व पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 36 लाख 87 हजार 917 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि केदारनाथ धाम के लिए 12 लाख 61 हजार 400 पंजीकरण हुए हैं।

वहीं बदरीनाथ धाम के लिए 10 लाख 88 हजार 122 तो गंगोत्री धाम के लिए छह लाख 61 हजार 937, यमुनोत्री धाम के लिए छह लाख सात हजार 853 पंजीकरण और हेमकुंड साहिब के लिए 68 हजार 605 पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि अब तक 16.26 लाख यात्रियों ने चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।