Nainital : हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, 16 साल के नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, 16 साल के नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
goli-mari (1)

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। देवलचौड़ क्षेत्र में बदमाशों ने 16 साल के नाबालिग को गोली मार दी। नाबालिग को गंभीर हालत में इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से किशोर की हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया है।

16 साल के नाबालिग को मारी गोली

घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की है। कुछ बदमाशों ने 16 साल के नाबालिग को गोली मार दी। किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर की हालत गंभीर देख बरेली के राम मूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।