साउथ कोरिया से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। K-Pop सिंगर मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें की मूनबिन एस्ट्रो ग्रुप के मेंबर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के-पॉप आइडल देश की राजधानी सियोल में अपने घर में मृत पाए गए।
साउथ कोरिया के एक मनोरंजन पोर्टल की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इसे आत्महत्या का कैसे मान रही है। पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।
मैनेजर ने पुलिस को किया सूचित
रिपोर्ट्स के अनुसार कल यानी की 19 अप्रैल को करीब आठ बजे मूनबिन अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर के मैनेजर ने तुरंत इस की सूचना पुलिस को दी। के-पॉप आइडल की एजेंसी फैंटेगियो ने अभी तक मूनबिन की मौत के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
मूनबिन का फैन कॉन टूर हुआ रद्द
एस्ट्रो मेंबर मूनबिन एक फैन कॉन टूर का हिस्सा बनाने जा रहे थे। लेकिन इवेंट आयोजकों द्वारा इसके रद्द होने की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा ‘बड़े ही दुख के साथ आपको सूचित करना चाहते है की मूनबॉन एंड सान्हा फैन कॉन टूर: जकार्ता जो की 13 मई को होने वाला था। उसे रद्द किया जाता है। बहुत सोच विचार के बाद हमें इस इवेंट को असंभावित परिस्थितियों की वजह से कैंसिल करना पड़ रहा है।’
2016 से थे एस्ट्रो बॉय बैंड का हिस्सा
मूनबिन एक अभिनेता और मॉडल थे। 2016 में वो बॉय बैंड एस्ट्रो का हिस्सा बने। एस्ट्रो छह मेंबर्स का ग्रुप है। इस ग्रुप में मूनबिन के अलावा एमजे, जिनजिन, चा उन-ऊ, यून सान-हा और रॉकी शामिल थे। इसके एक मेंबर रॉकी ने हाल ही में ग्रुप को छोड़ा था। आपको बता दें की के-पॉप आइडल मूनबिन की साउथ कोरिया में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी काफी फैन फॉलोइंग है। आइडल की मौत की खबर से उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।