National : 4 जून को दस्तक देगा मानसून, दक्षिण भारत में होगी बारिश, आईएमडी ने ट्वीट कर जारी किया अपडेट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

4 जून को दस्तक देगा मानसून, दक्षिण भारत में होगी बारिश, आईएमडी ने ट्वीट कर जारी किया अपडेट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
national news

जल्द ही देश में मौसम करवट बदलेगा और मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को देश के दक्षिण-पश्चिम में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं इस साल औसत के 96 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आईएमडी ने जारी किया मॉनसून अपडेट

जून का महीना शुरू हो गया है। आईएमडी ने मॉनसून ट्रैकिंग पर अपडेट को लेकर ट्विटर पर जानकारी साझा की। अपडेट के अनुसार, SW मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की दक्षिण खाड़ी और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

48 घंटों में मानसून में तेजी

आईएमडी ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण खाड़ी, बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दक्षिण भारत में होगी बारिश

दक्षिण भारत में मॉनसून की शुरुआत के करीब आने के साथ, केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाएँ चलने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश में मानसून अगले 5 दिनों के दौरान आने की उम्मीद है। साथ ही तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर और 1 से 5 जून तक केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Share This Article