Big News : मणिपुर मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज, मोदी सरकार किसी कीमत पर माफ करने लायक नहीं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मणिपुर मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज, मोदी सरकार किसी कीमत पर माफ करने लायक नहीं

Yogita Bisht
3 Min Read
dehradun

मणिपुर पिछले तीन महीने से जल रहा है। इसी बीच मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरे समाज के सामने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है। इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है।

मणिपुर मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज

मणिपुर का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसमे पूरे समाज के सामने दो महिलाओं की निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने सरकार पर तंज सकते हुए कहा मोदी सरकार किसी कीमत पर माफ करने लायक नहीं है।

तीन महीने से सुलग रहे मणिपुर को छोड़ दिया उसके हाल पर

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि पहले तो आपने तीन महीने से सुलग रहे मणिपुर को अपने हाल पर छोड़ दिया। जैसे मणिपुर देश का हिस्सा ही नही है।

जहां एक और मोदी सरकार को दुनिया जहान की फिक्र पड़ी है, मोदी जी विदेश यात्राओं की फिक्र पड़ी है। देश में किसी कोने में अनहोनी घटित होती है तो मोदी जी तुरंत ट्वीट करते हैं। लेकिन मणिपुर में हुए हादसे के बाद मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया।

कितने समय के बाद आज जागीं स्मृति ईरानी

केंद्र सरकार के किसी नुमाइंदे ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी। कितने समय के बाद आज स्मृति ईरानी जागी हैं। जिस तरह मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र हाल में पूरे समाज के सामने घुमाया गया और उनका बलात्कार केवल शारीरिक नहीं मानसिक तौर पर भी किया गया है।

इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और 21 वी सदी के इस दौर में भी महिलाओं के साथ ऐसे उत्पीड़न हो रहे हैं। तो कहीं ना कहीं केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। जहां एक और बृजभूषण जैसे व्यक्ति को भाजपा सरकार बचाने का काम कर रहे हैं जिन्होंने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया। तो ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।

दो महीने पहले का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मणिपुर के वीडियो को दो महीने पहले का बताया जा रहा है। जो कि वायरल अब जाकर हुआ है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के एक बयान के मुताबिक ये घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में चार मई को हुई।

इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके पहले सड़कों पर घुमाती है। फिर महिलाओं के साथ भीड़ में मौजूद कुछ उचक्के बदतमीजी करते हैं। उसके बाद उन महिलाओं को खेत में ले जाते हैं और वहां उन दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप करते हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।