Business : Mobikwik Share Price: ये शेयर दे रहा जबरदस्त रिटर्न, 2 दिन में 43% की उछाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Mobikwik Share Price: ये शेयर दे रहा जबरदस्त रिटर्न, 2 दिन में 43% की उछाल

Uma Kothari
4 Min Read
Mobikwik Share Price

बीते दो दिनों से डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर Mobikwik की पैरेंट कंपनी One MobiKwik Systems के शेयरों में बेहतरीन उछाल देखने को मिल रहा है। आज यानी की 19 मार्च को कंपनी के शेयरों में 19% उछाल(Mobikwik Share Price) देखने को मिली। इस शेयर का प्राइस 330.45(Mobikwik Share Price Today) है। तो वहीं बीते दिन यानी 18 मार्च को 20% की तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि बढ़त के बावजूद स्टॉक फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है। ये बिकवाली के दबाव से जूझ रहा है।

शेयरों में क्यों आ रही तेजी? Mobikwik Share Price

बता दें कि बीते दो कारोबारी सत्रों से इस शेयर में 43% की तेजी देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह 17 मार्च को IPO लॉक-इन पीरियड(mobikwik share price ipo) खत्म होना है। इस दिन 46 लाख शेयर जो कंपनी के कुल बकाया स्टॉक्स का लगभग 6% है अनलॉक हो गए और ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए। इसी के बाद निवेशकों का रुझान स्टॉक की ओर बढ़ा।

  • 17 मार्च को शेयर 15% गिरकर 231 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
  • 18 मार्च को इसमें जबरदस्त रिकवरी हुई और स्टॉक 20% बढ़कर अपर सर्किट पर बंद हुआ।
  • 19 मार्च को भी स्टॉक ने अपनी रफ्तार बनाए रखी और 19% की बढ़त के साथ 355 रुपये तक पहुंच गया।


अब भी ऑल टाइम हाई से 50% नीचे

हालांकि दो दिन की इस शानदार बढ़त के बाद भी Mobikwik के शेयर दिसंबर 2024 में छूए गए 698 रुपये के ऑल टाइम हाई से अब भी 50% नीचे हैं। बता दें कि पिछले तीन महीनों में स्टॉक 35% गिरा है। जबकि बीते एक महीने में इसमें 8% की रिकवरी देखी गई है।

SMA यानी Simple Moving Average के हिसाब से देखा जाए तो शेयर अभी भी 50-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। जिससे ये संकेत मिलता है कि स्टॉक पर बिकवाली का दबाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़े:-हर महीने 1000 रुपये की SIP से बनेगा 1 करोड़ का फंड! जानिए कैसे- SIP Investment

Mobikwik IPO की शुरुआत कैसी रही थी?

Mobikwik ने दिसंबर 2024 में शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की थी। कंपनी के शेयर NSE पर 57.71% और BSE पर 58.51% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे।

  • NSE लिस्टिंग प्राइस: ₹440 प्रति शेयर
  • BSE लिस्टिंग प्राइस: ₹442.25 प्रति शेयर


कंपनी के फाइनेंशियल्स पर एक नजर

Mobikwik ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में 55.28 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 5.27 करोड़ रुपए का प्रोफिट हुआ था। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17.7% बढ़कर 269.47 करोड़ रुपये हो गया।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

Mobikwik के शेयरों में आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। लेकिन लंबी अवधि के निवेश के लिए कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर रखना जरूरी होगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश सलाह के रूप में न लें। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

Share This Article