Highlight : कोटद्वार : केंद्रीय विद्यालय के लिए निशुल्क 1 एकड़ भूमि देने पर विधायक ने जताया आभार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोटद्वार : केंद्रीय विद्यालय के लिए निशुल्क 1 एकड़ भूमि देने पर विधायक ने जताया आभार

Yogita Bisht
2 Min Read
ritu khanduri 2

कोटद्वार में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट में पारित अहम निर्णय पर कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने सांसद अनिल बलूनी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी धन्यवाद किया है।

विधायक ऋतु खंडूरी ने जताया आभार

विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने संदेश में कहा, “मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद देती हूं। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय के लिए लगातार मेरे साथ प्रयासरत रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का भी आभार व्यक्त करती हूं।

जनता लंबे समय कर रही थी केंद्रीय विद्यालय की मांग

विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि कोटद्वार की जनता लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रही थी। वर्ष 2022 में अपने चुनाव के दौरान उन्होंने कोटद्वार की जनता से ये वादा किया था कि वो यहां केंद्रीय विद्यालय बनाएंगी। उन्होंने कहा कि आज हम इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

अब जल्द ही यहां केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा। उन्होंने ये भी कहा की हमारे क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के स्थापना से हमारे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी। इस निर्णय से कोटद्वार में शिक्षा के विकास की गति तेज होगी और कोटद्वार के बच्चे-बच्चियों को उच्च कोटि कि शिक्षा प्राप्त होगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।