Dehradun : शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री रेखा आर्य पर टिकी सबकी निगाहें, CM, पूर्व सीएम और मंत्री-विधायकों ने की तारीफ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री रेखा आर्य पर टिकी सबकी निगाहें, CM, पूर्व सीएम और मंत्री-विधायकों ने की तारीफ

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Minister of State Rekha Arya

Minister of State Rekha Arya

देहरादून : बीते दिन शुक्रवार को राजभवन में तीरथ कैबिनेट के मंत्रियों के नामों की घोषणा हुई। वहीं राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।  कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज ने पहले नम्बर पर मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बंशीधर भग, हरक सिंह रावतबिशन सिंह चौफालयशपाल आर्यअरविंद पण्डेय,सुबोध उनियालगणेश जोशी ने शपथ ली। वहीं इनके बाद धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि गणेश जोशी ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री को सैल्यूट मारकर मंत्री बनाने के लिए आभार जताया। वहीं अरविंद पांडे ने संस्कृत भाषा में शपथ ली।

लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में जो सबसे अलग और महफिल लूटने वाली थी, वो थी मंत्री रेखा आर्य का परिधना. जी हां बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री रेखा आर्य की इंट्री होते ही सब देखते रह गए। क्या मंत्री क्या विधायक और क्या सीएम…हर कोई उनके परिधान को देख देखता रह गया। सीएम तीरथ सिंह रावत ने मंत्री रेखा आर्य की तारीफ की।मंत्री रेखा आर्य पिछौड़ा और नथुली पहनकर शपथ लेने पहुंचीं ये। पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मंत्री रेखा आर्य ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की। बता दें कि इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहे उन्होंने भी मंत्री रेखा आर्य की तारीफ की और आशीर्वाद दिया। कुमांऊनी ड्रेस में मंत्री रेखा आर्य खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही सीएम तीरथ रावत राजभवन पहुंचे और उन्होंने मंत्री रेखा आर्य को देखा तो वो खुश हुए कि पहाड़ की संस्कृति को मंत्री ने आगे बढ़ाने और प्रसार प्रचार करने का काम किया। कुछ भी हो मंत्री रेखा आर्य पर सभी की निगाहें टिकी थी।

Share This Article