National : '200 सीट भी नहीं जीत पाएगी BJP', मंत्री प्रियांक खरगे का दावा, शाह को बताया गलत सूचना मंत्री - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

‘200 सीट भी नहीं जीत पाएगी BJP’, मंत्री प्रियांक खरगे का दावा, शाह को बताया गलत सूचना मंत्री

Renu Upreti
2 Min Read
Minister Priyank Kharge's claim
Minister Priyank Kharge's claim

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियांक खरगे ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के एक आंतरिक सर्वेक्षण की मानें तो भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। इस दौरान खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में कर्नाटक सरकार की ओर से देरी किए जाने वाले बयान को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता खरगे का दावा

कांग्रेस नेता खरगे ने दावा किया, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार पार्टी को इस बार 200 सीट भी नहीं मिलेंगी। संघ यह कह रहा है। राज्य में, वे 8 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएंगे। वे कैसे जीतेंगे, जब (भाजपा में) 14-15 सीट पर आंतरिक लड़ाई है। बता दें कि भाजपा का लक्ष्य इस लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीट जीतेगी। वहीं कर्नाटक में भाजपा का लक्ष्य लोकसभा की सभी 28 सीट जीतने का है।

गलत सूचना मंत्री है अमित शाह

वहीं कर्नाटक सरकार में मंत्री खरगे ने इस दौरान अमित शाह पर कर्नाटक को सूखा राहत के विषय में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गलत सूचना मंत्री होना चाहिए था। उन्होनें कहा, क्या मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक झूठ है? क्या आईएमसीटी का यहां आना और सर्वेक्षण करना और रिपोर्ट प्रस्तुत करना झूठ है? क्या उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बैठक करना और लिखित रुप से कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा करना झूठ है? यह क्या है, अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं।

Share This Article