National : Milind Deora: कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद, सीएम शिंदे की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Milind Deora: कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद, सीएम शिंदे की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

Renu Upreti
2 Min Read
Milind Deora
Milind Deora

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Milind Deora ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ वो शिवसेना में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होनें पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में देवड़ा शिवसेना के टिकट पर दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Milind Deora ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्तवपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

दो बार सांसद रह चुके हैं मिलिंद

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के दिवगंत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। साल 2004 और 2009 में दक्षिण मुंबई सीट से वो सांसद रह चुके हैं। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मिलिंद देवड़ा को शिवसेना उम्मीदवार के सामने हार का सामना करना पड़ा था। मिलिंद देवड़ा की गिनती कांग्रेस के युवा चेहरों में होती थी। वह कांग्रेस सरकार में साल 2012 में केंद्रीय नौका परिवहन राज्यमंत्री भी बनाए गए थे। इसके अलावा वह सांसद रहने के दौरान रक्षा मंत्रालय की समिति, केंद्रीय शहरी विकास  समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 

TAGGED:
Share This Article