Dehradun : यूक्रेन से PM मोदी के लिए आया उत्तराखंड के पांच युवकों का मैसेज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यूक्रेन से PM मोदी के लिए आया उत्तराखंड के पांच युवकों का मैसेज

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsरुद्रपुर: कोरोना वायरस के कारण भारत समेत लगभग दुनिया के हर देश में लाॅकडाउन है। यूक्रेन भी इन्हीं देशों में से एक है। वहां, मार्च से ही लाॅकडाउन चल रहा है। लाॅकडाउन के कारण उत्तराखंड के भी पांच मेडिकल स्टूडेंट वहां फंस गए हैं। उन्होंने वीडियो मैसेज भेजकर भारत सरकार से वापस ले जाने की गुहार लगाई है। लॉकडाउन के चलते यूक्रेन के टरनोपिल शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उत्तराखंड में रुद्रपुर के पांच छात्र फंसे हुए हैं।

निराश छात्रों ने वीडियो भेजकर उन्हें घर ले जाने की गुहार लगाई है। उनके परिजन भी परेशान हैं। रुद्रपुर निवासी जावेद अंसारी, अर्श मलिक, मोहम्मद शारिफ, चंदन जल्होत्रा और उसामा कुरैशी यूक्रेन के टरनोपिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। फोन पर जावेद ने बताया कि यूक्रेन में कोरोना वायरस फैला हुआ है। यहां 13 मार्च से ही लॉकडाउन है। वे लोग किराए के फ्लैट में ही हैं।

लॉकडाउन के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको खाने-पीने की चीजों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और पैसे भी खत्म हो रहे हैं। उनके घरों से खर्च के लिए रुपये तक नहीं आ पा रहे हैं। छात्र अर्श मलिक ने बताया कि जैसे और देशों से हिंदुस्तानियों को वापस लाया गया है। उसी तरह उन्हें भी यूक्रेन से हमें भी ले जाएं।

Share This Article