Trending : सुहागरात पर पत्नी ने दाढ़ी पर जताया एतराज, नहीं माना पति तो देवर संग हुई फरार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सुहागरात पर पत्नी ने दाढ़ी पर जताया एतराज, नहीं माना पति तो देवर संग हुई फरार

Uma Kothari
2 Min Read
meerut-bride-elopes-with-brother-in-law-over-husband-beard

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आ रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां पर हाल ही में एक जोड़े की शादी हुई। सुहागरात पर पत्नी ने पति को ये साफ कर दिया कि उसे बड़ी दाढ़ी वाले लोग पसंद नहीं है।

जिसके बाद उसने पति से लंबी दाढ़ी कटवाने को कहा। शादी के एक महीने बाद भी जब पति ने पत्नी की बात नहीं मानी तो वो देवर के साथ भाग गई। जानकारी के लिए बता दें कि देवर की दाढ़ी नहीं थी जिसके चलते वो उसे पसंद आ गया।

सुहागरात पर पत्नी ने दाढ़ी पर जताया एतराज

पीड़ित पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बीते दिन बुधवार को पत्नी दोपहर को लौट आई। दोनों पक्ष के लोगों ने इस दाढ़ी वाली समस्या का हल निकालना चाहा। लेकिन कुछ हल नहीं निकला। आखिर में दुल्हन मायके चली गई। बता दें कि युवक का एक महीने पहले ही विवाह हुआ था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सुहागरात के समय दुल्हन ने दाढ़ी को लेकर एतराज जताया था। पति ने धर्म का वास्ता देकर दाढ़ी रखने की बात कही। साथ ही इसे नजर अंदाज करने को भी कहा। पति को लगा ये सिर्फ पत्नी की जिद है और कुछ टाइम बाद मान जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

देवर के साथ भागी पत्नी

पत्नी और युवक का छोटा भाई तीन दिन पहले लापता हो गए। पड़ोसियों से जानकारी मिली तो पता चला दोनों साथ में गए हैं। पुलिस ने जब इस मामले में नवविवाहिता के मायकेवालों व भाई के दोस्तों से पूछताछ करनी शुरू की तो वो दोनों घबरा गए। जिसके बाद बुधवार दोपहर तक वो घर लौट आए। पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है।

Share This Article