Highlight : बिरगुल में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, हादसे में दो बच्चे सहित 12 घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बिरगुल में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, हादसे में दो बच्चे सहित 12 घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

चम्पावत जिले के रीठासाहिब धुंनाघाट मार्ग में भिंगराड़ा मेले से लधोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन यूके03TA0043 बिरगुल के पास अनियंत्रित होकर 30 मी गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो बच्चे और 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं।

बिरगुल में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन

चंपावत के बिरगुल में सोमवार शाम एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मेला देखकर लौट रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। 108 व निजी वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। डॉ सोनाली मंडल ने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। लेकिन पांच घायलों को गंभीर चोट है जिनका एक्सरे किया जा रहा है।

हादसे में दो बच्चे सहित 12 लोग घायल

सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण होना संभव है जिसकी जांच की जाएगी। अगर चालक की गलती पाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाल नेगी ने बताया कि रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह (40), ममता देवी पत्नी नारायण (40), हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह ( 50 ) ,आरती अधिकारी पुत्री पूरन सिंह( 20), संगीता अधिकारी पुत्री नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष, जानकी देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 30 वर्ष, अर्पित पुत्र महेश सिंह उम्र 8 वर्ष, हेमा देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष, तनुजा पुत्री पूरन सिंह उम्र 18 वर्ष, हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष, ऋतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र मदन सिंह, रंजना पुत्री सुंदर सिंह उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।