Dehradun : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, चपेट में आई आठ दुकानें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, चपेट में आई आठ दुकानें

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
AAG

ऋषिकेश में शनिवार देर रात छोटी सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों की चपेट में आठ दुकानें आ गई। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग

घटना शनिवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने देर रात आग की लपटे देख घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

व्यापारियों को हुआ लाखों रुपए का नुकसान

बताया जा रहा है आग लगने से सब्जी व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।