Uttarakhand : चकराता में पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई लोग नामजद, आरोपितों को पक्ष रखने के लिए दिया एक हफ्ते का समय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चकराता में पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई लोग नामजद, आरोपितों को पक्ष रखने के लिए दिया एक हफ्ते का समय

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
AWAIDH KATAN

चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में धड़ल्ले से हुए पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया है। वन विभाग की टीम ने पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई लोगों को नामजद किया है। जांच अधिकारी ने सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है।

अवैध कटान मामले में कई लोग नामजद

बता दें चकराता के कनासर रेंज में हुए अवैध कटान मामले को लेकर मुकुल कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अपना पक्ष रखने के लिए जारी किया नोटिस

अवैध कटान मामले में रेंज अधिकारी और पांच वन कर्मियों के निलंबन के बाद वन विभाग ने आरोपियों पर भी कार्रवाई शुरू की है। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत 17 आरोपियों के खिलाफ वन अपराध पत्र जारी किया है। उप वन प्रभागीय और जांच अधिकारी ने 17 आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

कार्रवाई शुरू करने की दी चेतावनी

जांच अधिकारी ने आरोपियों को एक हफ्ते के भीतर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इसके अलावा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत न होने पर न्यायालय में कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।