देहरादून: फोटो जर्नलिस्ट कमल जोशी की दूसरी पुण्य तिथि 3 जुलाई को है। इस अवसर पर कमल जोशी स्मृति व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम तीन अलग-अलग सत्रों में होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा, पुष्पेश पंत समेत देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे।
कमज जोशी स्मृति-2019 समारोह का पहला सत्र सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य वक्ता प्रख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा होंगे। कार्यक्र की अध्यक्षता बीके जोशी और संचालन इतिहासकार पद्मश्री डाॅ. शेखर पाठक करेंगे। विषय महात्मा गांधी की महत्ता के 10 कारण होगा।
दूसरा सत्र साढ़े 12 बजे शुरू होगा। इसमें राष्ट्रीय फोटो पत्रकारिता सम्मान पार्थ जोशी को दिया जाएगा। सम्मान प्रसिद्ध फोटोग्राफर ए.के वीर देंगे। इस सत्र में विशिष्ट अतिथि असीम सिन्हा, सत्र की अध्यक्षता प्रो. पुष्पेश पंत करेंगे, जबकि संचालन पद्श्री अनिल जोशी करेंगे। कार्यक्रम में लीलाधर मंडलोई, अर्निवान बोस, रितु सिंहख् डाॅ.शंभूनाथ सिंह और अजय सूद शामिल रहेंगे।
तीसरे सत्र में पोस्टर लोकापर्ण और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। पोस्टर का लोकार्पण लाल बहादुर वर्मा, नरेंद्र सिंह नेगी, जहूर आलम और देवेंद्र नैथाणी करेंगे। इसी सत्र में कमल जोशी के यात्रा अनुभवों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा, जिसका संकलन गीता गैरोला ने किया है। संभव नाट्य मंच की ओर से फट जा पंचधार नाटक का मंचन भी किया जाएगा।