Entertainment : इंडिया आएंगे MANvsWILD के बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली होंगे शो का हिस्सा? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इंडिया आएंगे MANvsWILD के बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली होंगे शो का हिस्सा?

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
BEAR GRYLLS

सर्वाइवल शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड'(MANvsWILD) दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बहार ही नहीं बल्कि इंडिया में भी शो  काफी पॉपुलर है। अब इस शो के नए एपिसोड टीवी पर जल्द आने वाले है। खबरें की माने तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली शो का हिस्सा बन सकते है।

प्रियंका-विराट शो का हिस्सा

 ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ शो में इससे पहले भी कई कलाकार शो का हिस्सा बन चुके है। जिसमें अभिनेता रजनीकांत, विक्की कौशल, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह शामिल है। इसके अलावा देश के PM मोदी ने भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की सैर की।

देश के लोग इंडियन एक्टर्स को शो में देखकर काफी खुश हो गए थे। ऐसे में अगर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका शो से जुड़ जाएंगे तो दर्शकों की ख़ुशी दुगनी हो जाएगी। खबरों की माने तो इस शो का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा या फिर विराट कोहली बन सकते है।

बेयर ग्रिल ने कहा ये

बेयर ग्रिल्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शो का हिस्सा बन सकती है। इसके साथ ही विराट भी शो का हिस्सा हो सकते है। दोनों ही काफी इंस्पायरिंग है और लोगों द्वारा पसंद किए जाते है।

इनकी लाइफ के बारे में लोगों को काफी दिलचस्पी होगी। आगे उन्होंने कहा की अगर दोनों ही सेलिब्रिटी में से कोई भी उनके शो में आता है तो ये उनके लिए काफी बड़ी बात होगी।

अगले महीने आएंगे इंडिया

बेयर ने आगे कहा की वो इंडिया अगले महीने आएंगे। इंडिया आने के बाद वो शो की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि शो का हिस्सा कौन बनेगा इस बारे में उन्होंने बात नहीं की। आगे उन्होंने कहा की जब भी वो इंडिया आते है तो उन्हें लोगों से काफी प्यार मिलता है। इंडिया से उनका एक अद्भुत कनेक्शन है।

हेड्स ऑफ स्टेट’ की कर रही शूटिंग

बात करें प्रियंका की तो आज कल वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। हाल ही में उनकी सीरीज सिटाडेल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। अभी अभिनेत्री ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ फिल्म की शूटिंग कर रही है। बात करें क्रिकेटर विराट कोहली की तो वो ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रहे है।

Share This Article