Entertainment : Bigg Boss 17: क्या Manisha Rani बिग बॉस 17 का होंगी हिस्सा? इस बात पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss 17: क्या Manisha Rani बिग बॉस 17 का होंगी हिस्सा? इस बात पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
manisha rani_

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 की फेम मनीषा रानी(Manisha Rani) आज कल चर्चाओं में है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मनीषा बिग बॉस के ओटीटी सीजन में काफी एंटरटेनिंग रही। अब ऐसे में उनके बिग बॉस 17 में जाने की खबरें फैल रही है। एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस के ऊपर बात करते हुए उन्होंने इस खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 17 में मनीषा आएंगी नज़र?

मनीषा रानी ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू देते समय ‘बिग बॉस सीज़न 17’को लेकर बात की। जब उनसे सवाल किया गया की क्या उन्हें सलमान खान का शो Bigg Boss 17 ऑफर हुआ ?और क्या वो शो का हिस्सा होंगी?

इसपर जवाब देते हुए मनीषा ने कहा अभी इस चीज़ में वो कुछ नहीं बोल सकती। उनकी मैनेजमेंट टीम अभी देख रही है। अभी वो कन्फर्म नहीं बोल सकती की हिस्सा होंगी या नहीं।

Manisha Rani का बीबी ओटीटी 2 में शानदार रहा सफर

बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा दर्शकों की लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक थी। शो से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। मनीषा को दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी मिला। उन्होंने शो का हिस्सा बनके खुद को मजबूती से पेश भी किया। इसके साथ ही वो वो शो की सेकंड रनर उप भी रही। अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और बेबीका धुर्वे से उनका घर में काफी अच्छा बॉन्ड था।

Share This Article