Big News : बड़ी खबर : मनीष खंडूरी हुए भाजपा में शामिल, कल ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : मनीष खंडूरी हुए भाजपा में शामिल, कल ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Yogita Bisht
2 Min Read
सदस्यता (1)

मनीष खंडूरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूरी

पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे और पूर्व कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कल ही मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे हैं मनीष

मनीष खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के भाई हैं। मनीष खंडूरी पत्रकार रहे और फिर उन्होंने साल 2018 के मध्य में फेसबुक ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने साल 2019 कांग्रेस ज्वाइन की।

बता दें कि फेसबुक में अपनी भूमिका से पहले मनीष खंडूरी ने कॉग्निजेंट, टर्नर ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम्स, बिस्क्वेयर सिस्टम्स, बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका और बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के साथ काम किया है। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए।

कल ही दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

मनीष खंडूरी ने आठ मार्च 2024 यानी कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। आज मनीष खंडूरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।