Bigg Boss 17: उत्तराखंड की Manasvi Mamgai ने ली Wildcard Entry

Bigg Boss 17: उत्तराखंड की Manasvi mamgai ने ली Wildcard एंट्री, Vicky Jain और मुनव्वर के लिए कहा ये

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
manasvi mamgai bigg boss 17

Bigg Boss 17: टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन Bigg Boss 17 हाल ही में शुरू हुआ है। जिसमें घर के अंदर 17 लोगों ने एंट्री ली।

ऐसे में अब इस शो में इस सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड ने एंट्री (wild card entry) ले ली है। उत्तराखंड की मनस्वी ममगई ने biggboss में एंट्री ले ली है। मनस्वी के साथ समर्थ जुरेल ने भी बिग बॉस में एंट्री ली है।

उत्तराखंड की रहने वाली है Manasvi mamgai

बॉलीवुड की अभिनेत्री मनस्वी ममगाई (Manasvi mamgai) ने घर के अंदर एंट्री कर ली है। नोएडा के सेक्टर-168 में रहने वाली मनस्वी ममगाई मूल रूप से उत्तराखंड के कुमांऊ क्षेत्र की रहने वाली है।

करियर के लिए वो मुंबई और दिल्ली एनसीआर में रहती है। बता दें की साल 2010 में उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने भारत का miss world में भी प्रतिनिधित्व भी किया था।

विक्की जैन और मुनव्वर को बताया चालाक

मिस इंडिया रह चुकीं मनस्वी ममगई ने घर में एंटर करने से पहले विक्की जैन और मुनव्वर को चालाक और डबल फेस्ड कहा था। उन्होंने बताया की शो देखने के बाद उन्हें ये दोनों काफी चालाक लगे। आगे कहते हुए उन्होंने घर में मौजूद यूट्यूबर्स को बोरिंग कहा। उन्होंने कहा की वो गेम में काफी स्लो हैं।’

Share This Article