Entertainment : Aditya Narayan ने कॉन्सर्ट के बीच क्यों खोया अपना आपा? मैनेजर ने दी सफाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Aditya Narayan ने कॉन्सर्ट के बीच क्यों खोया अपना आपा? मैनेजर ने दी सफाई

Uma Kothari
2 Min Read
aditya_narayan HIT FAN VIDEO VIRAL

उदित नारायण के बेटे सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण(Aditya Narayan) आज कल विवादों के घरे में है। हालही में उन्होंने अपने कॉन्सर्ट में फैन के साथ बद्तमीज़ी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स सिंगर को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अब कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर ने इस मालाएं में सफाई पेश की है। बता दें की आदित्य नारायण का छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज में कॉन्सर्ट था। इस दौरान सिंगर ने अपना आपा खो दिया था।

बार-बार परेशान कर रहे थे लड़के

आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट पर सफाई देते हुए इवेंट मैनेजर ने कहा की सिंगर जिनपर भड़के थे। वो लड़के उन्हें बार-बार परेशान कर रहे थे। एक वक्त के बाद आदित्य नारायण ने अपना आपा खो दिया और फैन के साथ बदसलूकी की। इवेंट मैनेजर ने कहा,” वो लड़का कॉलेज का स्टूडेंट भी नहीं था, वो कॉलेज के बाहर का ही कोई होगा। वो लगातार आदित्य के पैर खींच रहा था और बहुत इरिटेटिंग था।”

आदित्य ने क्यों खोया अपना आपा?

इवेंट मैनेजर ने आगे कहा की, ‘कई बार लड़के ने फोन सिंगर के पैरों पर मारा। जिसके बाद सिंगर ने अपना आपा खो दिया। आदित्य ने इस लड़के के साथ 200 सेल्फी ली होंगी। इस विवाद को छोड़कर पूरा कॉन्सर्ट अच्छा गया। इस इंसिडेंट के बाद शो दो घंटे तक चला। अगर वो लड़का सही होता तो आगे आता।’

क्या था पूरा मामला

दरअसल छत्तीसगढ़ के एक कॉलेज में आदित्य नारायण का कॉन्सर्ट था। ऐसे में परफॉरमेंस के दौरान ही उन्होंने एक फैन को माइक से मारा और उसके बाद फैन का फ़ोन भी फेक दिया। इसी वाक्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ा।

Share This Article