Entertainment : Malaika-Arjun Breakup: मलाइका-अर्जुन का हुआ ब्रेकअप! इस वजह से टूटा सालों पुराना रिश्ता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Malaika-Arjun Breakup: मलाइका-अर्जुन का हुआ ब्रेकअप! इस वजह से टूटा सालों पुराना रिश्ता

Uma Kothari
2 Min Read
arjun_malaika_breakup

Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड के पावर कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेके चर्चा में बने रहते है। ऐसे में कपल से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रह है। ख़बरों की माने तो मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है।

बीते 5-6 सालों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशन में हैं। ऐसे में अब सालों बाद दोनों के अलग होने की खबर सामने आ रही है। बता दें की मलाइका ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अलग होने के कुछ ही टाइम बाद अर्जुन के साथ अपना रिलेशन ऑफिशियल कर दिया था।

अलग हुए अर्जुन-मलाइका (Malaika- Arjun Breakup)

खबरों की माने तो अर्जुन और मलाइका ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्तें को खत्म किया है। ऐसे में वो अलग होने के बाद इसे ऑफिशियल नहीं करना चाहते। कपल नहीं चाहता की कोई उनके रिश्तें पर अपनी राय दें।रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है की भले ही दोनों ने अपने रस्ते अलग कर ले हो। लेकिन इससे उनके बीच कोई भी प्रॉब्लम नहीं आएगी। दोनों एक दूसरे को उतना ही सम्मान करते हैं जितना पहले करते थे। कपल चाहते है की इस ब्रेक उप के बाद उन्हें स्पेस मिले।

क्या ये है ब्रेकअप का कारण?

बता दें की इससे पहले भी दोनों की अलग होने की खबर सुर्ख़ियों में थी। इसी साल जनवरी में खबर आई थी की दोनों का ब्रेक अप हो गया है। बताया जा रहा है की दोनों में से एक शादीके लिए तैयार था। लेकिन दूसरा अभी शादी नहीं करना चाहता था। जिसके चलते उन्होंने अपने रस्ते अलग कर दिए। हालांकि अभी ऑफिसियल ब्रेक आप की वजह सामने नहीं आई है।

इसके साथ ही ना ही अर्जुन और ना ही मलाइका ने ब्रेक आप की खबरों पर अपना बयां जारी किया है। ऐसे में ब्रेकआप की इस न्यूज़ की खबर उत्तराखंड पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article