Big News : रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, मौके पर मची चीख पुकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, मौके पर मची चीख पुकार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन त्रियुगीनारायण मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में कुल 13 यात्री सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर मची चीख पुकार

सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सभी लोगों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।