Pauri Garhwal : पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर खाई में गिरी टाटा सूमो, नौ लोगों की हालत गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर खाई में गिरी टाटा सूमो, नौ लोगों की हालत गंभीर

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, नौ लोगों की हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के बाद अब पौड़ी से हादसे की खबर सामने आ रही है। पौड़ी में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर कूलाड़ बैंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेकाबू होकर खाई में गिरी कार टाटा सूमो

हादसा रविवार सुबह है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार सुबह एक टाटा सूमो टीमली खाल कस्याडी से हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान वाहन कूलाड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान टाटा सूमो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोली सैंण ले जाया गया है।

नौ लोगों की हालत गंभीर

स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की कुलाड़ बैंड के पास एक टाटा सुमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे की सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।