Uttarakhand : वन विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वन विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
forest department

उत्तराखंड के वन महकमे में गुरूवार को बंपर तबादले किए गए हैं। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु के निर्देशों पर आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कई ऐसे वन अधिकारी जो काफी समय से एक ही जगह पर थे।

इसके साथ ही कई अफसरों के कामकाज के आधार पर भी इधर से उधर किया गया है। वन अधिकारियों की तबादला सूची शासन ने जारी कर दी है।

इन अफसरों के किए तबादले

  • सीसीएफ गढ़वाल की नरेश कुमार को दी जिम्मेदारी।
  • नीरज शर्मा को बनाया हरिद्वार का डीएफओ।
  • मसूरी के डीएफओ की जिम्मेदारी वैभव कुमार को मिली।
  • राजाजी में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ आशुतोष सिंह बनाए गए।
  • बड़कोट के डीएफओ मयंक शेखर झा बने।
  • अल्मोड़ा में डीएफओ के तौर पर दीपक सिंह की हुई तैनाती।
  • रुद्रपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागड़ी बने।
  • बागेश्वर के डीएफओ उमेश तिवारी बनाए गए।
  • टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर बने।
  • उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ के तौर पर डीपी बलूनी को भेजा गया।
  • टिहरी डैम फर्स्ट के डीएफओ कोमल सिंह बनाए गए।
Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।