Dehradun : बड़ी लापरवाही: बिना अनुमति के दिल्ली के लिए रवाना हुए 52 रूसी नागरिक, पुलिस ने रोका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी लापरवाही: बिना अनुमति के दिल्ली के लिए रवाना हुए 52 रूसी नागरिक, पुलिस ने रोका

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsऋषिकेश: ऋषिकेश में पिछले कई दिनों रुके रूसी नागरिक आज बिना एंबेसी की अनुमति के एक बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गनीतम रही कि इसकी जानकारी सही समय पर पुलिस को मिल गई और पुलिस ने बस को रोकर सभी रूसी नागरिकों को भी रोक लिया।

जानकारी के अनुसार एंबेसी से बिना अनुमति लिए रूसी नागरिकों को दिल्ली ले जा रही बस को ऋषिकेश पुलिस ने कैलाश गेट पर रोक लिया। बस में 52 रूसी नागरिक सवार थे। उनका कहना था कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अनुमति दी है। जबकि एंबेसी से अनुमति नहीं मिली थी।

बताया जा रहा है कि नागरिकों ने देश वापस लौटने के लिए एंबेसी में अनुमति के लिए आवेदन किया था। लेकिन, उनको अब तक अनुमति नहीं मिली थी। बावजूद स्थानीय प्रशासन ने इन विदेशी नागरिकों को ऋषिकेश से जाने की अनुमति दे दी। जानकारी के अनुसार सभी 52 रूसी नागरिक तीन माह से तपोवन क्षेत्र के होटलों में ठहरे हुए थे।

Share This Article