Highlight : राम मंदिर : पिथौरागढ़ के महेश राम के हुड़के की थाप पर गूजेंगे राम भजन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राम मंदिर : पिथौरागढ़ के महेश राम के हुड़के की थाप पर गूजेंगे राम भजन

Yogita Bisht
2 Min Read
महेश राम

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर में चुनिंदा लोगों को विशेष आमंत्रण दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले महेश राम को भी विशेष आमंत्रण मिला है।

हुड़का वादक महेश राम को मिला विशेष आमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देवभूमि उत्तराखंड के के प्रमुख वाद्य यंत्र हुड़के की थाप पर भगवान राम के भजन गूंजेंगे। पिथौरागढ़ के स्यूनी निवासी 45 वर्षीय महेश राम को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है।

अयोध्या जाने के लिए बेताब हैं महेश राम

विशेष आमंत्रण मिलने के बाद से महेश राम काफी उत्साहित हैं और वो अयोध्या जाने के लिए बेताब हैं। बता दें कि महेश राम बचपन से ही हुड़का वाद्ययंत्र बनाने और बजाते हैं। उन्हें अयोध्या में हुड़के की धुन पर राम भजन प्रस्तुत करने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है।

उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के लिए कर रहे हैं काम

बता दें कि पिथौरागढ़ के महेश राम लंबे समय से उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही भाव राग ताल नाट्य अकादमी पिथौरागढ़ से जुड़े हैं। उनके द्वारा बनाए गए हुड़के की काफी डिमांड है। मिली जानकारी के मुताबिक महेश राम 18 जनवरी को लखनऊ पहुचेंगे। जिसके बाद वो वहां से अयोध्या जाएंगे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।