धोनी की फिल्म 'let's Get Married' का जारी हुआ ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज़

महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म का जारी हुआ ट्रेलर, ‘let’s get married’ इस दिन होगी रिलीज़

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
dhoni film

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। धोनी अब  क्रिकेट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हात आजमाना चाहते है। ऐसे में धोनी के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म रिलीज़ होने वाली है। फिल्म ‘let’s get married’ का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है।

धोनी है Let’s get married movie के प्रड्यूसर

धोनी ने चेन्नई में 10 जुलाई को इस फिल्म का ऑडियो जारी किया था। धोनी की इस तमिल फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलामानी द्वारा किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता हरीश कल्याण और इवाना है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

ट्रेलर हुआ रिलीज़

Let’s get married movie की कहानी की झलक ट्रेलर में दिख रही है। फिल्म की कहानी गौतम और मीरा के इर्द गिर्द घूमती है। दनो ही एक दूसरे से काफी प्यार करते है। शादी भी करना चाहते है।

लेकिन गौतम अपनी मां के साथ ही रहना चाहता है और मीरा ऐसा नहीं चाहती। जिसके कारण गौतम एक ट्रिप का फैसला लेता है। जिसके वजह से मीरा और उसकी मां के बीच का बांड स्ट्रांग हो जाए।

Let’s get married movie कब होगी रिलीज़

31 जुलाई को धोनी की फिल्म ‘let’s get married’ सिनेमघरों में दस्तक देगी। धोनी की ये पहली फिल्म है जिससे वो प्रड्यूस कर रहे है। जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड है। फिल्म का अप्रैल 2023 को पोस्टर जारी हुआ था।

Share This Article