Highlight : अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये बिजनेस करेंगे महेंद्र सिंह धोनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये बिजनेस करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
mahendra singh dhoni

mahendra singh dhoni

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्या करेंगे, ये बात उनके फैंस जरुर सोच रहे होंगे और वो जानना चाहेंगे। तो आपको बता दें कि धोनी रांची में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले कड़कनाथ के मुर्गे की फार्मिंग करेंगे जी हां क्योंकि उन्होंने दो हजार चूजे खरीदने का ऑर्डर झाबुआ के आदिवासी किसान को दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी अपने ग्रह नगर रांची में कड़कनाथ के मुर्गों की फार्मिंग करने का मन बनाया है।

धोनी ने यह चूजे खरीदने के लिए झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मेंड़ा को अग्रिम भुगतान के साथ दो हजार चूजे 15 दिसंबर तक रांची भेजने का ऑर्डर दिया है। झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. आईएस तोमर ने संवाददाताओं को बताया है कि धोनी ने अपने मित्रों के जरिए संपर्क साधा था, लेकिन केंद्र में समय पर चूजे नहीं थे, इसलिए उन्हें झाबुआ के थांदला के आदिवासी किसान से संपर्क करने को कहा गया जो कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग करते हैं। मालूम हो कि कड़कनाथ मुर्गा मध्य प्रदेश के झाबुआ की पहचान है और भारत सरकार से कड़कनाथ को जीआई टैग भी मिल चुका है।

यह मुर्गा काले रंग का, काले खून, काले हड्डी और काले मांस के साथ लजीज स्वाद के लिए पहचाना जाता है। यह मुर्गा फैट और कोलेस्ट्रोल-फ्री भी होता है।

Share This Article