Highlight : 25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, निर्विरोध हुए थे निर्वाचित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, निर्विरोध हुए थे निर्वाचित

Yogita Bisht
1 Min Read
mahendra bhatt

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के अब 25 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था और वो निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ

महेंद्र भट्ट 25 अप्रैल को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। उन्होंने उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी।

राज्यसभा के सभापति दिलाएंगे शपथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा के सभापति उन्हें शपथ दिलाएंगे। बता दें कि विपक्ष ने अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा था। 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। इस संख्याबल को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा के जाने के लिए अपना कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।