Big News : बड़ी खबर। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, मदन कौशिक की छुट्टी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, मदन कौशिक की छुट्टी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
mahendra bhatt

mahendra bhatt

 

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके साथ ही खबरउत्तराखंड.कॉम की खबर पर फिर एक बार मुहर लगी है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही मदन कौशिक ने इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि खबरउत्तराखंड.कॉम ने 28 जुलाई को ही इस बात की आशंका जाहिर कर दी थी कि मदन कौशिक जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।

ठीक ऐसा ही हुआ है। मदन कौशिक ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से संगठन में बदलाव की आहट मिलने लगी थी। मदन कौशिक को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की खबरें थीं।

screen shot
खबरउत्तराखंड.कॉम ने 28 जुलाई को ही बता दिया था कि मदन कौशिक इस्तीफा देने जा रहें हैं।

वहीं महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि संगठन के कई पुराने चेहरों को नए सिरे से जिम्मेदारियां दीं जाएंगी। इसके साथ ही संगठन और सरकार में बहुत संभव है कि अब संगठन का दबदबा दिखे।

महेंद्र भट्ट बीजेपी के पुराने नेता हैं। महेंद्र भट्ट दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Share This Article