Highlight : Kedarnath By Poll : केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में नहीं है कोई टक्कर, महेंद्र भट्ट ने किया जीत का दावा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Kedarnath By Poll : केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में नहीं है कोई टक्कर, महेंद्र भट्ट ने किया जीत का दावा

Yogita Bisht
2 Min Read
महेंद्र भट्ट खबर उत्तराखंड से बातचीत

केदारनाथ में प्रचार का शोर थमने के बाद मंगलवार को बीजेपी ने प्रचार थमा डोर टू डोर कैंपेंन चलाया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कैंपेन किया। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में कांग्रेस और बीजेपी में कोई टक्कर नहीं है।

केदारनाथ विधानसभा भाजपा की थी भाजपा की ही रहेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खबर उत्तराखंड से खास बातचीत में कहा कि भाजपा ने बूथों पर अध्यक्ष तैनात और वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा और भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव घर-घर भारतीय जनता पार्टी के लिए माहौल है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा भाजपा की थी भाजपा की ही रहेगी।

केदारनाथ में कांग्रेस और बीजेपी में नहीं है कोई टक्कर

महेंद्र भट्ट से जब भीतरघात की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के बहुत बड़े नेता हैं और अपने दल के लिए प्रचार करने के लिए वो आए हैं। वो चाहते थे कि कांग्रेस में एकता बनी रहे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में कोई टक्कर ही नहीं है।

आशा नौटियाल की भारी मतों से होगी जीत

खबर उत्तराखंड के संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो दावेदार थे वो भी उनके संपर्क में थे। जिस से साफ पता चलता है कि कांग्रेस में अंर्तकलह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर की कलह का लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने दावा किया है कि ऐश्वर्या रावत के बूथ पर सबसे ज्यादा वोट आशा नौटियाल को ही पड़ेंगे। उन्होंने दावा किया की आशा नौटियाल भारी मतों से जीतने जा रही हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।