National : महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों का ऐलान, EVM में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों का ऐलान, EVM में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान

Renu Upreti
1 Min Read
Maharashtra and Jharkhand elections announced

चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ तमाम राज्यों के उपचुनावों की घोषणा भी कर दी है। इसी के साथ EVM पर बड़ा बयान दिया है।

EVM में कोई गड़बड़ी नहीं

चुनाव आयोग ने कहा कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। ईवीएम की बैटरी पर भी पोलिंग एजेंट के साइन होंगे। ईवीएम 3 लेयर की सिक्योरिटी में रहेगी। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम में सिंगल यूज बैटरी लगती है। इसमें मोबाइल जैसा बैटरी नहीं होती है।

इसी के साथ चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर भी चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

महाराष्ट्र में कब होगी वोटिंग?

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनवा होगा।

झारखंड में कब होगी वोटिंग?

वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे।

Share This Article