National : रामलीला मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली आज, सोनिया, राहुल गांधी भी होंगे शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रामलीला मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली आज, सोनिया, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Renu Upreti
2 Min Read
Maha rally against Kejriwal's arrest at Ramlila Maidan today
Maha rally against Kejriwal's arrest at Ramlila Maidan today

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आज रैली बुलाई है। इसे इंडिया गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, फारूख अब्दुल्ला समेत करीब 28 नेताओं के रैली में पहुंचने की उम्मीद है।

संविधान और लोकतंत्र को बचाना है

कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की लोकतंत्र बचाओ रैली का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। बता दें, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ने 17 मार्च को मुंबई में लोकसभा चुनाव का अपना बिगुल फूंका था और चुनाव तारीख की घोषणा के बाद विपक्षी गठबंधन की यह दूसरी बड़ी रैली है।

बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए लोग

आप मंत्री आतिशी ने कहा कि, सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है… वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं। “

Share This Article