Big News : Navaratri : इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, नवरात्रि में इन राशियों को बदलेगी किस्मत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Navaratri : इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, नवरात्रि में इन राशियों को बदलेगी किस्मत

Yogita Bisht
5 Min Read
navratri 2024

नौ अप्रैल यानी कि कल से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रहीं हैं और हाथी पर सवार होकर माता रानी प्रस्थान करेंगी। मंगलवार से नवरात्रि शुरू होने के कारण मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी लेकिन इसे शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ नवरात्रि पर बुध गोचर करेंगे जिस से कुछ राशियों की नवरात्रि में किस्मत बदलेगी।

कल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि नौ अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस साल आठ अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगी जो अगले दिन यानी नौ अप्रैल 2024 को रात को आठ बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि नौ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इस साल चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग रहेगा।

इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के दौरान वाहन का विशेष महत्व होता है। इस बार में मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के घोड़े पर सवार होकर आने से प्राकृतिक आपदा की आशंका प्रबल होती है। इसके साथ ही सत्ता पक्ष में भी बदलाव देखने को मिलता है। जहां मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं तो वहीं प्रस्थान मां हाथी पर सवार होकर करेंगी। माता का हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करना शुभ संकेत है। ये अच्छी बारिश, खुशहाली और तरक्की का संकेत देता है।

नवरात्रि पर इन राशियों की बदलेगी

ग्रहों के राजकुमार बुध देव नौ अप्रैल को संध्याकाल नौ बजकर 41 मिनट पर वक्री चाल चल कर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद बुध देव 31 दिनों तक इस राशि में रहेंगे। जिसके बाद वो मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। नवरात्रि के दौरान बुध के गोचर से चार राशियों वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि और कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा।

1. वृषभ राशि

बुध के राशि परिवर्तन से चैत्र नवरात्रि के दौरान वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। बुध के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी बनेंगे। अगर इस राशि के जातक निवेश करना चाहते हैं तो 13 अप्रैल के बाद का समय शुभ है।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों पर बुध के राशि परिवर्तन से विशेष कृपा होगी। इस राशि के स्वामी मिथुन राशि हैं और बुध देव मिथुन राशि के करियर भाव में ही विराजमान होंगे। इस भाव में बुध देव के रहने से मिथुन राशि के जातकों को नौकरी मिल सकती है। अगर नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 13 अप्रैल के बाद कोशिश कर सकते हैं।

3. कर्क राशि

नवरात्रि में कर्क राशि के जातकों पर भी बुध देव अपनी कृपा बनाएंगे। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं और कर्क राशि के भाग्य भाव में बुध देव विराजमान होंगे। जिस से कर्क राशि के जातकों को नवरात्रि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों के रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।

4. कन्या राशि

बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं। नवरात्रि के दौरान बुध देव इस राशि के जातकों के जीवनसाथी भाव में विराजमान होंगे। जिस से घर में सुख और शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही इस राशि के जातकों की आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। बुध के गोचर के कारण दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।