Big News : Election Result LIVE : उत्तराखंड में पांचों सीटों पर खिला कमल, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार
Live Updates

Election Result LIVE : उत्तराखंड में पांचों सीटों पर खिला कमल, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Yogita Bisht
11 Min Read
उत्तराखंड लोकसभा रिजल्ट 2024 (1)
21Posts
Auto Updates

लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। उत्तराखंड में आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना की तैयारियों व सभी प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने 27 ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिला है। भाजपा में खुशी की लहर है।

मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में पांचों सीटों पर खिला कमलसीएम धामी ने जनता का किया आभार व्यक्तहरिद्वार सीट पर दो विधानसभाओं में EVM खराबअल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीतबीजेपी में जश्न का माहौलनैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट ने हासिल की बंपर जीतगढ़वाल सीट कुछ ही देर में आएगा रिजल्टआठवें चरण के बाद पांचों सीटों पर भाजपा आगेभाजपा कार्यालय में जश्न शुरूनैनीताल में अजय भट्ट दो लाख मतों से आगेअल्मोड़ा और नैनीताल में भाजपा आगेचौथे राउंड में भी बीजेपी बनाए हुए है बढ़ततीसरे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी आगेनैनीताल में अजय भट्ट 80 हजार वोटों से आगेदूसरे राउंड की काउटिंग में अनिल बलूनी आगेनैनीताल से बीजेपी प्रत्याशी दस हजार वोट से आगेपौड़ी से बलूनी तो टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह आगेअल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा आगेहल्द्वानी में EVM से काउटिंग शुरूइन दो सीटों पर सबसे पहले आएंगे नतीजेलोकसभा चुनाव की मतगणना हुई शुरू
1 year agoJune 4, 2024 7:48 PM

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर खिला कमल

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिल गया है। पांचों सीटों पर बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 6:02 PM

सीएम धामी ने जनता का किया आभार व्यक्त

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया।

सीएम धामी ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड की जनता का आभार भी व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड की जनता का आभार व्यक्त किया की तीसरी बार उत्तराखंड की जनता ने पांचो लोकसभा सीटों को जिताकर हैट्रिक लगाने का काम 5 सीटों पर कमल खिलाकर किया। सीएम ने इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए भी कहा है कि आज विपक्षी पार्टियों ईवीएम मशीन को लेकर सवाल नहीं उठा रही है।

1 year agoJune 4, 2024 5:02 PM

हरिद्वार सीट पर दो विधानसभाओं में EVM खराब

हरिद्वार लोकसभा सीट पर दो विधानसभाओं में ईवीएम खराब होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की चार ईवीएम और टिहरी लोकसभा सीट के कैंट विधानसभा क्षेत्र में दो ईवीएम में खराबी आई है। बताया जा रहा है कि इन दो विधानसभाओं में मतगणना पूरी होने में दो घंटे का समय और लग सकता है।

1 year agoJune 4, 2024 4:17 PM

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने जीत हासिल की है। उन्होंने लगभग एक लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा से लेकर लोहाघाट तक कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 3:45 PM

बीजेपी में जश्न का माहौल

भाजपा सभी सीटों पर जीत की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नतीजों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी पार्टी कार्यालय में पहुंच गए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मिठाई खिलाकर सीएम धामी का मुंह मीठा किया।

1 year agoJune 4, 2024 2:43 PM

नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट ने हासिल की बंपर जीत

उत्तराखंड की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज की है। अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ों की घोषणा नहीं हुई है।

1 year agoJune 4, 2024 2:21 PM

गढ़वाल सीट कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट

गढ़वाल सीट पर आखिरी चरण की काउंटिंग हो रही है। 14 वें फाइनल राउंड के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। अब से कुछ ही देर में पौड़ी गढ़वाल सीट पर परिणाम सामने होंगे।

1 year agoJune 4, 2024 1:45 PM

आठवें चरण के बाद पांचों सीटों पर भाजपा आगे

टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह 135632 वोटों से आगे।
माला राज्य लक्ष्मी शाह – 237649
जोत सिंह गुनसोला – 102017
बॉबी पावर (निर्दलीय) – 93115

गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी 94376 वोटों से आगे।
अनिल बलूनी – 260361
गणेश गोदियाल – 165985

अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा 178137 वोटों से आगे।
अजय टम्टा – 313175
प्रदीप टम्टा – 135038

हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत 65724 वोटों से आगे।
त्रिवेंद्र सिंह रावत – 345917
वीरेंद्र रावत – 280193

नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट 266845 वोटों से आगे।
अजय भट्ट – 627463
प्रकाश जोशी – 360618

1 year agoJune 4, 2024 1:24 PM

भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू

प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। कुमाऊं की दोनों सीटों अल्मोड़ा लोकसभा सीट और नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे है। बीजेपी की बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। देहरादून बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 12:48 PM

नैनीताल में अजय भट्ट दो लाख मतों से आगे

नैनीताल लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट को 539596 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 309467 वोट मिले हैं। बता दें कि अजय भट्ट कांग्रेस के प्रत्यशी से 230129 मतों से आगे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 12:21 PM

अल्मोड़ा और नैनीताल में भाजपा आगे

अल्मोड़ा-पिथौरगढ़ लोकसभा सीट पर अजय टम्टा बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से 13945 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं बात करें नैनीताल सीट की तो यहां से अजय टम्टा काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें 5,23,472 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 293416 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्यशी से 230056 मतों से आगे है।

1 year agoJune 4, 2024 11:36 AM

चौथे राउंड में भी बीजेपी बनाए हुए है बढ़त

  • टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह 61,575 वोटों से आगे।
  • गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी 56,384 वोटों से आगे।
  • अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा 107633 वोटों से आगे।
  • हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत 26,463 वोटों से आगे।
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट 1,78359 वोटों से आगे।
1 year agoJune 4, 2024 11:07 AM

तीसरे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी आगे

  • टिहरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 22056 वोटों से आगे है।
  • पौड़ी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी 33,287 वोटों से आगे है।
  • अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 59,752 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 11,6466 वोटों से आगे।
  • हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 23868 वोटों से आगे।
1 year agoJune 4, 2024 10:44 AM

नैनीताल में अजय भट्ट 80 हजार वोटों से आगे

दो राउंड की काउटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 144611 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी 60948 को मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दूसरे राउंड के बाद 83,663 वोटों से कांग्रेस से आगे चल रहे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 10:36 AM

दूसरे राउंड की काउटिंग में अनिल बलूनी आगे

दूसरे राउंंड की मतणना के बाद पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी आगे हैं। थराली की पांच, बद्रीनाथ की चार और कर्णप्रयाग की छह सीटों का परिणाम सामने आ गया है। इसके बाद से पौड़ी सीट से बलूनी आगे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 9:37 AM

नैनीताल से बीजेपी प्रत्याशी दस हजार वोट से आगे

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट आगे चल रहे हैं। नैनीताल जिले से अजय भट्ट 10541 वोट से आगे चल रहे हैं। नैनीताल जिले में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 19340 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 8799 वोट मिले हैं।

1 year agoJune 4, 2024 9:19 AM

पौड़ी से बलूनी तो टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह आगे

पहले चरण की मतगणना में गढ़वाल लोकसभा सीट पर रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी आगे चल रहे हैं। वहीं बात करें टिहरी लोकसभा सीट की तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह आगे चल रही हैं।

1 year agoJune 4, 2024 8:57 AM

अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा आगे

काउंटिंग के साथ ही अब रूझान आने शुरू हो गए हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा 2000 मतों से आगे चल रहे हैं।

1 year agoJune 4, 2024 8:33 AM

हल्द्वानी में EVM से काउटिंग शुरू

हल्द्वानी में ईवीएम से काउटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर अभी बैलेट पेपर से काउटिंग हो रही है। लेकिन हल्द्वानी में पोस्टल बैलेट की संख्या कम होने के कारण ईवीएम से काउटिंग शुरू हो गई है। कुछ ही देर में अन्य स्थानों पर भी ईवीएम से काउटिंग शुरू हो जाएगी।

1 year agoJune 4, 2024 8:19 AM

इन दो सीटों पर सबसे पहले आएंगे नतीजे

आपको बता दें कि उत्तराखंड की दो सीटों पर सबसे पहले रिजल्ट आ जाएगा। टिहरी व नैनीताल सीट पर सबसे पहले रिजल्ट आने का अनुमान है। यहां पर एक से दो बजे के बीच जीत-हार ती तस्वीर साफ हो जाएगी। जबकि अल्मोड़ा और गढ़वाल सीट पर तीन बजे तक नतीजे आने का अनुमान है। वहीं बात करें हरिद्वार सीट की तो यहां रिजल्ट आने में थोड़ा समय लग सकता है।

1 year agoJune 4, 2024 8:13 AM

लोकसभा चुनाव की मतगणना हुई शुरू

लोकसभा चुनाव के लिए आज जनादेश आएगा। आज ये फैसला होगा कि देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड में पांच संसदीय सीटों पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। बीजेपी तीसरी बार हैट्रिक लगाएगी या फिर विपक्ष बाजी पलट के सबको चौंका देगा। मतगणना के बाद ये साफ हो जाएगा।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।