Dehradun : उत्तराखंड : हैदराबाद में होंगे भगवान बदरी विशाल के दर्शन, बन रहा भव्य मंदिर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : हैदराबाद में होंगे भगवान बदरी विशाल के दर्शन, बन रहा भव्य मंदिर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहादून: भगवान बद्री विशाल के दर्शन अब हैदराबाद में होंगे। हैदराबाद में बद्रीनाथा धाम जैसा ही मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर का काफी हिस्सा बन चुका है। इसके पूरा होने के बाद विधिवत मंदिर में भगवान बद्री नारायण को स्थापित किया जाएगा। हैदराबाद में बसे उत्तराखंडी इस मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं।

मंदिर का निर्माण उसी तरह किसी जाएगा, जैसा बद्रीनाथ में बना है। यह एकदम उसी की तरह नजर आएगा और साज-सज्जा भी उसी तरह की जाएगी। हैदराबाद में रोजगार के लिए पलायन कर गए उत्तराखंड के हजारों लोग वहीं बस गए थे। लोगों ने मिलकर वहां उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था का गठन किया। यह संस्था सामाजिक और उत्तराखंड की सांस्कृतिक व धार्मिया धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि हैदराबाद में भी उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखे। इसीको ध्यान में रखकर यहां बदरीनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद मंदिर में बदरीनाथ धाम से अखंड ज्योति लाकर स्थापित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में छह हजार के करीब उत्तराखंडी परिवार हैदराबाद में बसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर संस्था से जुड़े हैं। ये परिवार आज भी पहाड़ और यहां की संस्कृति सहेज रहे हैं। मंदिर के निर्माण में सभी उत्तराखंडी प्रवासी आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। उत्तराखंड से भी कुछ लोग मदद के लिए आगे आए हैं। मंदिर के मुख्य आर्किटेक्ट पूर्व सैनिक रोशन सिंह नेगी हैं।

Share This Article