Entertainment : Lok Sabha Election Result 2024: हेमा मालिनी ने भारी मतो से हासिल की जीत, जानें बाकी सेलेब्स को कितने मार्जिन से मिली विजय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Lok Sabha Election Result 2024: हेमा मालिनी ने भारी मतो से हासिल की जीत, जानें बाकी सेलेब्स को कितने मार्जिन से मिली विजय

Uma Kothari
3 Min Read
lok sabha election results 2024

Lok Sabha Election Result 2024: इस बार का लोकसभा चुनाव 2024 काफी मजेदार रहा। इस बा भी पीएम मोदी ने जेट की हैटट्रिक लगाई है। एनडीए को बहुमड़ मिली है। तो वहीं इंडिया ने भी काफी कड़ी चुनती दी। लोकसभा चुनाव में फिल्मी गलियारों में भी हलचल देखने को मिली।

इस बार कई पुराने तो कई नए फिल्मी चेहरे मैदान में उतरे। इस बार देशभर से टोटल 15 सेलेब्स ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। कुछ को जीत मिली तो कुछ को हार। हालांकि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भारी वोटों से जीत मिली। ऐसे में इस आर्टिकल में चलिए जानते है की किस सेलेब को कितने वोटों से जीत मिली है।

हेमा मालिनी सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतीं

Arun govil

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। बता दें की तीसरी बार वो बीजेपी के टिकट से यूपी की मथुरा सीट पर चुनाव lad रही थी। ऐसे में उन्होंने 293407 वोटों के भारी मार्जिन से कांग्रेस के मुकेश धनगर को मात दी है। हेमा को कुल 510064 वोट मिले। तो वहीं मुकेश धनगर को 216 657 वोट पड़े।

कंगना रनौत को कितने वोटों से मिली जीत?

KANGANA RANAUT ON TEJASVI SURYA

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की है।हिमाचल प्रदेश के मंडी से उन्होंने चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने 74755 वोटों से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया। कंगना को कुल 537022 वोट मिले हैं। तो वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट पड़े।

शत्रुघ्न सिन्हा ने हासिल की जीत

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से जीत दर्ज की है। अभिनेता ने 59564 वोटों से भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया को हरा दिया। अभिनेता को 65645 वोट मिले।

इतने मार्जिन से रवि किशन ने हासिल की जीत

elections results ravi-kishan-won gorakhpur seat

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को यूपी की गोरखपुर सीट से जीत हासिल हुई है। बीजेपी के उम्मीदवार ने समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को मात दी है। रवि किशन को 585834 मत मिले है। उन्होंने काजल को 103526 वोटों के अंतर से हराया है।

मनोज तिवारी को मिली जीत

बीजेपी के मनोज तिवारी ने नार्थ ईस्ट दिल्ली से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों से हराया है।

सुरेश गोपी ने दर्ज की जीत

एक्टर सुरेश गोपी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने भाजपा को केरल से पहला निर्वाचित सांसद दिया। बता दें की उन्होंने त्रिशूर से चुनाव लड़ा और 74,686 वोटों से वामपंथी उम्मीदवार वीएस सुनीलकुमार को हरा दिया।

अरुण गोविल को कितने मतों से मिली जीत?

ramayan-fame arun-govil won meerut seat

टीवी सीरियल रामायण के ‘राम’ यानी अरुण गोविल मेरठ सीट से बीजेपी उम्मीदवार थे। जहां उन्होंने 10585 वोटों से समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को मात दी है।

Share This Article