Dehradun : लॉकडाउन : घरों में नहीं हुआ कन्या पूजन, लोगों ने गरीबों को दान किया राशन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लॉकडाउन : घरों में नहीं हुआ कन्या पूजन, लोगों ने गरीबों को दान किया राशन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: कोरोना वायरस के कारण देशभर में 21 दिनों का लाॅकडाउन है। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार लोगों ने अष्टमी और नवमी पर घरों में कन्या पूजन नहीं किया। लोगों ने घर पर रहकर ही व्रत तोड़ा और कन्या पूजन पर लगने वाले राशन को गरीबों में बांट दिया। राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के लगभग हर शहर में इस तरह के नजारे देखने को मिले।

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण आज राम नवमी के मौके पर घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। लोगों ने घर पर ही पूजा की। व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। कॉलोनियों में लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया। रामनवमी के मौके पर जरूरतमंद बच्चियों को राशन बांटा गया। लोगों ने घरों में सामान्य पूजन किया और कन्याओं को घर पर जाकर भेंट दी गई।

Share This Article