कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन स्टेशन भवन का लेटंर अचानक गिर गया। इस हादसे में कई रेलवे और यात्री मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद में स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हो गया है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बचाए हुए लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
लेंटर गिरने के दौरान निर्माण कार्य में व्यस्त थे मजदूर
बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटल उस समय अचानक गिर गया जब मजदूर निर्माण कार्य में व्यस्त थे। यह घटना इतनी अचानक हुई कि मजदूरों को संभलने का बहुत कम समय मिला। स्थानीय लोगों और रेलवे प्रशासन की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी महेश कुमार ने बताया कि हमें खाना मिला और मैं वो खाने चला गया। इसके बाद पहला मसाले का पहला चक्कर बना। इसके बाद पहला मसाले का पहला चक्कर बना। इसके बाद कुछ ही पल में एक पैर जनरेटर पर रखा हुआ था और ए पैर मशीन पर रखा हुआ था। यहां पर लगभग 40 से 50 लोग थे।
46 मजदूर मलबे में दबे
बताया जा रहा है कि मलबे में 46 मजदूर दबे हैं। 23 मजदूरों को निकाला गया है। 20 मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन मजदूरों की हालत गंभीर है उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।