National : 36 साल पुराने केस में मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

36 साल पुराने केस में मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Renu Upreti
2 Min Read
Life imprisonment to Mukhtar Ansari

कुख्याल माफिया मुख्तार अंसारी पर एक बार फिर से कानून का शिकंजा कस गया है। 36 साल पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में मुख्तार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वाराणसी के विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए न्यायाधीश अवनीश गौतम ने मुख्तार पर 2 लाख 2 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

मुख्तार अंसारी को धारा 467/120B में आजीवन कारावास और 1 लाख जुर्माना। 420/120 में 7 साल 50000 जुर्माना, 468 /120 में 7 वर्ष 50000 जुर्माना, आर्म्स एक्ट में 6 माह और 2 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि मुख्तार अंसारी को पहले भी कई अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है जिस कारण वह जेल में है। बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी हुई जिसके बाद उसे सजा सुनाई गई है।

मुख्तार पर क्या आरोप है?

मुख्तार अंसारी को अफसरों के फर्जी साइन कर के हथियार के लाइसेंस लेने का दोषी पाया गया है। मुख्तार अंसारी पर डीएम और एसपी फर्जी हस्ताक्षर कर लाइसेंस लेने का आरोप था। 36 साल पुराने इस केस में मुख्तार समेत दो के खिलाफ अपराध साबित हुए हैं। मामले में पहला दोषी माफिया मुख्तार अंसारी है और दूसरा उसका सहयोगी गौरी शंकर है। बता दें कि गौरी शंकर की पहले ही मौत हो चुकी है। इस मामले में पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व डीजीपी भी गवाही दे चुके है।

मुख्तार पर 65 केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर ही अकेले अब तक 65 केस दर्ज हैं। इनमें से 7 मामलों में मुख्तार अंसारी को सजा हो चुकी है। वहीं, 8 मामलों में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी पर आरोप तय किए हैं। वहीं, 22 मुकदमे अब भी कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्य में मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।   

Share This Article