Highlight : 9 महीने की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को उम्रकैद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

9 महीने की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को उम्रकैद

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
rape

rapeदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि 9 महीने की बच्ची को भी हवस का शिकार बनाया गया है। सोच कर ही घिन्न आती है उस दरिंदे पर जिसने ये काम किया। जी हां मामला बुलंदशहर का है जहां 9 महीने की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को आज सजा सुनाई गई है।

बता दें कि अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम डा. पल्लवी अग्रवाल ने खुर्जा में नौ माह की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने मात्र 5 महीने में सजा सुनाते हुए 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

आपको बता दें कि खुर्जा देहात क्षेत्र निवासी आरोपित राजा9 महीने की बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित बच्ची को घर छोड़ आया। काफी देर तक बच्ची का जब रोना बंद नहीं हुआ तो स्वजन ने उसे डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर थाना खुर्जा देहात पुलिस ने पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

वहीं अब सुनवाई अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम डा. पल्लवी अग्रवाल के न्यायालय में हुई। न्यायाधीश डा. पल्लवी अग्रवाल ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद राजा को दोषी मानते हुए उम्रकैद और 50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई

TAGGED:
Share This Article